उत्तराखंड : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा में हुए शामिल

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के कांग्रेस बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था। इस संबंध में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने किशोर उपाध्याय को भेजे पत्र में भाजपा सरकार के खिलाफ कांग्रेस की लड़ाई को कमजोर करने का गंभीर आरोप लगाए थे।

इसके बाद किशोर उपाध्‍याय आज भाजपा में शामिल हो गए। प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा ने अभी तक टिहरी विधानसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है और अटकलें लगाई जा रही है कि सत्तारूढ़ पार्टी उपाध्याय को टिहरी से चुनावी समर में उतार सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here