थाईलैंड के मॉल में गोलाबारी करने वाला सैनिक एनकाउंटर में ढेर

बैंकाक। थाईलैंड के एक मॉल में गोलीबारी कर कम से कम 26 लोगों को मौत के घाट उतारने वाले थाईलैंड की सेना के सैनिक को मार गिराया गया है। पुलिस के साथ उसकी यह मुठभेड़ करीब 17 घंटे तक चली।
जानकारी के मुताबिक थाईलैंड के पुलिस प्रमुख ने बंदूकधारी सैनिक के मारे जाने की पुष्टि की है। पुलिस प्रमुख जीराभोब भुरिदेज ने कहा कि हमलावर करीब अंतरराष्ट्रीय समयानुसार देर रात दो बजे मारा गया है। अस्पताल में भर्ती घायलों में से 10 की हालत गंभीर है जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
शनिवार को हमलावर सैनिक ने पूर्वोत्तर थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा शहर स्थित एक मॉल में गोलीबारी की थी। थाईलैंड रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आरोपी जूनियर अफसर सार्जेंट मेजर जकराफंथ थोमा ने सैन्य कैंप से हथियार चुराने से पहले अपने कमांडिंग अफसर पर भी हमला किया था। इसके बाद आरोपी ने शॉपिंग सेंटर और बौद्ध मंदिर पर गोलीबारी की और अंत में इसने एक मॉल को निशाना बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here