रूस-यूक्रेन तबाही का पहला चैप्टर खत्म, रूसी जनरल बोले- अब शुरू होगा दूसरा अध्याय!

मास्को। रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है और इस जंग को एक महीना पूरा भी हो चुका है। इस दौरान कई रूसी हमले देखने को मिले हैं। यूक्रेन ने इस हमले में मिसाइल अटैक को भी झेला है। रूस यूक्रेन युद्ध का आज 31वां दिन, यूक्रेन पर लगातार रूसी हमला जारी। एक रूसी जनरल की ओर से दावा किया गया है कि, सैन्य अभियान के पहले चरण के लक्ष्यों को रूस ने सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इसके बाद अब रूस दूसरे चरण की ओर आगे बढ़ेगा।
एक महीने की लड़ाई में कई यूक्रेनी शहर पूरी तरह से बर्बाद हो चुके हैं, लेकिन यूक्रेनी सैनिकों का संघर्ष कम नहीं हुआ है। वहीं, अमेरिका और नाटो देश लगातार यूक्रेन को हथियार मुहैया करवा रहे हैं, जिससे रूस को भारी नुकसान पहुंचा है, लेकिन रूस की सेना वापस लौटने को तैयार नहीं है। हालांकि, यूक्रेनी राष्ट्रपति नाटो में शामिल होने का जिद छोड़ चुके हैं, लेकिन अभी भी कई मुद्दों पर दोनों देशों के बीच सहमति नहीं बनी है। बता दें कि, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण भागकर आए 20 लाख से अधिक शरणार्थियों को पनाह देने के लिए शुक्रवार को पोलैंड की सराहना की। उन्होंने मानवीय विशेषज्ञों से मुलाकात करके इस पर बातचीत भी की कि लोगों की बढ़ती परेशानियों को दूर करने के लिए क्या किया जाना चाहिए। इन सबके बीच रूस के सैन्य जनरल स्टॉफ उप प्रमुख ने कहा है कि यूक्रेन में 1,351 रूसी सैनिक मारे गए हैं।
रूस यूक्रेन को फिर से दो हिस्सों में बांटने की तैयारी कर रहा है। 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के बाद रूस अब यूक्रेन के डोनाबास को पूरी तरह से अपने कब्जे में लेने की तैयारी कर रहा है। रूसी जनरल की ओर से इसके संकेत भी दिए गए हैं। रूडस्कॉय ने कहा कि, लोग सोच रहे हैं कि, हम यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सो में क्या कर रहे हैं, लेकिन हम ऐसा उनके सैन्य बुनियदी ढांचे, संसाधनों को नुकसान पहुंचने के उद्देश्य से यह कर रहे हैं। इससे हम डोनाबास में मजबूती से जंग लड़ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here