सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास निदेशालय के निदेशक ब्रिगेडियर अमृत लाल (से.नि.) उप निदेशक कर्नल एम.एस.जोधा (से.नि) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को फ्लैग लगाया।
भारतीय सशस्त्र सेना ‘झंडा दिवस’ साल 1949 से हर साल 7 दिसंबर को मनाया जाता है। ये खास दिन हमारे तीनों सुरक्षा सेनाएं यानी की आर्मी (थल सेना), नेवी (नौसेना) और एयरफोर्स ( वायुसेना) को समर्पित है। ये दिवस देश के लिए शहीद हुए जवानों को समर्पित है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा हेतु सदैव तत्पर रहने वाले अपने वीर सैनिकों पर हमें गर्व है। ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस‘ का यह अवसर राष्ट्र के सजग प्रहरियों के अविस्मरणीय बलिदानों और सेवाओं को स्मरण करने और उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का भी दिन है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के नागरिकों से ‘सशस्त्र सेना झंडा दिवस कोष’ में सैनिक परिवारों के कल्याण के लिए अपना योगदान देने की भी अपील की है।