अमेरिका में अवैध प्रवेश के अपराध में 97,000 भारतीयों को पकड़ा गया, जानिए पूरा मामला

वाशिंगटन। मेक्सिको और कनाडा से अवैध रूप से अमेरिका में घुसने वाले भारतीयों का डाटा सामने आया है। साल 2022-23 के दौरान 96,917 को अमेरिका में घुसते हुए पकड़ा गया। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा की तरफ से जारी आंकड़ों में बताया गया है कि पिछले साल अक्टूबर से लेकर इस साल सितंबर के अंत तक इतनी संख्या में भारतीयों को अमेरिका में सीमा पार करते हुए पकड़ा गया। इनमें से 30,010 कनाडा में पकड़े गए और 41,770 मेक्सिको सीमा पर पकड़े गए। शेष बचे भारतीयों को अन्य जगहों पर पकड़ा गया।

एजेंसी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक 2019-20 में 19,883 भारतीयों को इसी अपराध के लिए पकड़ा गया था। इसके बाद साल 2020-21 में 30,662 भारतीय और साल 2021-22 में यह संख्या 63,927 हो गई थी। इस साल अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 के बीच गिरफ्तार किए गए 96,917 भारतीयों में से 30,010 कनाडाई सीमा पर और 41,770 मेक्सिको की सीमा पर पकड़े गए।

जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार किए गए लोगों को चार श्रेणियों के तहत वर्गीकृत किया गया है, साथ में रहने वाले नाबालिग जोड़े (एएम), एक परिवार (एफएमयूए), एकल वयस्क और अकेले बच्चे (यूसी)। इसमें सबसे बड़ी संख्या एकल वयस्कों की है। वित्तीय वर्ष 2023 में 84,000 भारतीय वयस्कों को अवैध रूप से अमेरिका में दाखिल होने के लिए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में 730 अकेले नाबालिग भी शामिल थे।

अमेरिकी संघीय सरकार का वित्तीय वर्ष 1 अक्टूबर से 30 सितंबर तक चलता है। इस बीच, सीनेटर जेम्स लैंकफोर्ड ने गुरुवार को सीनेट में पर कहा कि ये लोग निकटतम हवाई अड्डे मेक्सिको तक पहुंचने में सक्षम होने के लिए फ्रांस जैसे देशों सहित लगभग चार उड़ानें लेते हैं। फिर कई गिरोह इनको सीमा तक किराए के बस पर पहुंचाते हैं। जहां से वह सीमा पार करने का प्रयास करते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here