नक्सलियों ने फिर जवानों को बनाया निशाना

  • दो जवान शहीद, तीन गंभीर घायल

झारखंड। झारखंड में नक्सलियों ने आज सुबह आईईडी ब्लास्ट दिया, जिसमें 2 जवान शहीद और तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। पश्चिमी सिंहभूम झारखंड में नक्सलियों ने जवानों को एक बार फिर निशाना बनाया है। पश्चिमी सिंहभूम के होयाहातु गांव के वन क्षेत्र में नक्सनियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में दो जवान शहीद हो गए और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
आज सुबह लगभग 8ः45 बजे, झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के होयाहातु गांव के वन क्षेत्र में एक प्रेशर आईईडी ब्लास्ट हुआ। जिसमें राज्य पुलिस के झारखंड जगुआर के दो जवानों की कथित तौर पर जान चली गई। सीआरपीएफ की 197 बटालियन का एक जवान भी घायल हो गया।
झारखंड पुलिस ने भी इसकी पुष्टि की और कहा, झारखंड जगुआर इकाई के दो जवानों ने अपनी जान गंवाई और तीन अन्य लोग झज्जर इलाके में नक्सलियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी विस्फोट में घायल हो गए। धमाके के बाद बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया गया है। विदित हो कि इससे पहले पिछले महीने छत्तीसगढ़ में तीन अलग-अलग घटनाओं में दो जवानों का जान चली गई थी और एक जवान घायल हो गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here