सात साल की बच्ची के साथ हैवानियत

  • बच्ची की हालत में थोड़ा सुधार, दरिंदा सलाखों के पीछे

देहरादून। मसूरी के बाटाघाट में सात साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत ने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया। खून ज्यादा बहने के कारण बच्ची की रातभर जान और मौत से जुझती रही। अब बच्ची की हालत में थोड़ा सुधार है।
एसपी सिटी सरिता डोबाल ने बताया कि बाटाघाट क्षेत्र में इन दिनों नेशनल हाईवे का काम चल रहा है। यहां बड़ी संख्या में श्रमिक काम कर रहे हैं, जो कि आसपास ही रहते हैं। मंगलवार रात करीब 10 बजे एक श्रमिक पास में ही रहने वाली सात वर्षीय बच्ची को अपने साथ ले गया और एकांत में उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीख सुनकर अन्य श्रमिक भी वहां पहुंच गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया।
इस घटना में बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे तत्काल स्थानीय पुलिस की सहायता से परिजन दून स्थित गांधी शताब्दी अस्पताल लाए। जख्म गहरे होने के कारण खून नहीं रुक पा रहा था। स्थिति गंभीर होने पर बच्ची को श्रीमहंत इंदिरेश अस्पताल ले जाया गया। यहां सुबह तक बच्ची का उपचार जारी रहा। कड़ी मशक्कत के बाद बच्ची रक्तस्राव रोका जा सका। उपचार मिलने के बाद सुबह बच्ची की हालत में सुधार आया।
मंगलवार रात मसूरी के बाटाघाट में सात वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोपित को जेल भेज दिया गया है। देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर किया गया। 32 वर्षीय युवक मदन शाही निवासी चिलखाया जिला कालीकोट, नेपाल नेशनल हाईवे के निर्माण कार्य श्रमिक है। पुलिस ने बताया कि मेडिकल करवाने के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया गया। नेहरू कॉलोनी क्षेत्रधिकारी पल्लवी जोशी और मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल ने बुधवार को बाटाघाट में घटनास्थल का मुआयना भी किया और आसपास के व्यक्तियों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई।
बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष ऊषा नेगी ने अस्पताल पहुंचकर बच्ची का हाल जाना। उन्होंने बच्ची के माता-पिता से बातचीत भी की। बच्ची के पिता ने उन्हें बताया कि उन्हीं के एक साथी मिस्त्री ने बच्ची के साथ दरिंदगी की है। उन्होंने चिकित्सकों को बच्ची के उपचार में कोई लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here