सीमा हैदर पहुंची नोएडा तो भिवाड़ी की अंजू पहुंची पाकिस्तान, जानिए पूरा मामला…

अलवर। सीमा और सचिन की लव स्टोरी पिछले एक महीने से चर्चा में है। अब भारत से अंजू नाम की महिला पाकिस्तान पहुंच गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि दोनों की कहानियों में काफी समानताएं हैं। जैसे दोनों मामलों में प्यार का जरिया सोशल मीडिया बना है। दोनों ने ही प्यार को हासिल करने के लिए सरहदों को पार किया है। दोनों महिलाओं के पतियों को उनके ‘फरार’ होने का पता तब चला, जब वह दूसरे देश पहुंच चुकी थी।

सीमा हैदर अपने प्रेमी सचिन के लिए अवैध तरीके से भारत आई है, लेकिन अंजू को अधिकारियों द्वारा वीजा के आधार पर पाकिस्तान में प्रवेश मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, अंजू के पति ने बताया कि वो घूमने के लिए जयपुर गई थी और उसके बाद वो कहां गई इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। पुलिस की जांच पड़ताल में सामने आया है कि अंजू सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तान स्थित लाहौर में रहने वाले एक युवक से बात किया करती थी और उसी से मिलने के लिए वो पाकिस्तान गई है। लेकिन वो पाकिस्तान कैसे पहुंचे इसकी जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है।

भिवाड़ी के टेरा एडल्ट सोसायटी में रहने वाले अरविंद मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। साल 2007 से वो भिवाड़ी में रहते हैं। अरविंद ने बताया वो डाटा एंट्री ऑपरेटर का काम करते हैं और उनकी पत्नी अंजू हौंडा कंपनी में जॉब करती है। अंजू पहले हिंदू थी लेकिन बाद में उसने ईसाई धर्म अपना लिया। अरविंद और अंजू के दो बच्चे हैं। अरविंद ने बताया कि तीन दिन पहले घूमने के लिए वह निकली थी। उसने कहा कि वो दोस्त से मिलने के लिए जयपुर जा रही है। उसके बाद अब उसे जानकारी मिली है कि वो पाकिस्तान के लाहौर में है। हालांकि अरविंद ने कहा कि वो जल्द ही वापस लौट आएगी। फिलहाल अंजू से संपर्क कर वापस बुलाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान का एक पत्र मिला है। लाहौर खैबर पख्तून एरिया में नसरुल्लाह नाम के युवक के पास गई है। इस संबंध में अंजू से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अधिकारी लगातार मामले की जांच पड़ताल में जुटे हुए हैं। मामला संवेदनशील होने के वजह से नाम न छापने की शर्त पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में अभी कुछ भी कहना ठीक नहीं होगा। क्योंकि अभी तक किसी चीज की पुष्टि नहीं हो पाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here