देहरादून: सिलिंडर फटने से घर में लगी भीषण आग, चपेट में आया मासूम

0
2

देहरादून। राजधानी देहरादून में सहस्त्रधारा रोड में स्थित एक घर में सिलिंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से एक बच्चा बुरी तरह से झुलस गया है। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून भद्रकाली एनक्लेव न्यू बस्ती सहस्त्रधारा रोड में सिलिंडर फटने से घर में आग लग गई। बताया जा रहा है मौके पर नौ सिलिंडर मौजूद थे। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने एमएफई से पानी खींचकर हौज रील के माध्यम से आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आने से वहां मौजूद बच्चा बुरी तरह से झुलस गया। जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। आग लगने से कमरे में सारा सामान जलकर खाक हो गया।

Enews24x7 Team

Comments are closed.