चुनाव हो या संगठन का काम, त्रिवेंद्र हर जगह हिट

  • गांव-गांव नाप रहे, संगठन के कार्य के लिए भी निकाल रहे समय

देहरादून। त्रिवेंद्र सिंह रावत जब मुख्यमंत्री थे, तब भी गांव-गांव, शहर-शहर पहुंचा करते थे। अब हरिद्वार लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं, तो फिर से अपनी पुरानी रौं में हैं। हरिद्वार के गांव-गांव को त्रिवेंद्र नाप रहे हैं। ये हुआ एक पक्ष, अब दूसरे पक्ष की बात कर लें, जो कि उनकी संगठनात्मक जिम्मेदारी से जुड़ा है। त्रिवेंद्र सिंह रावत को भाजपा ने अपना स्टार प्रचारक भी बनाया है। इसके अलावा, चुनावी घोषणा पत्र के लिए बनाई गई समिति के वह प्रमुख हैं। अपनी व्यस्तता के बीच त्रिवेंद्र सिंह रावत संगठन के काम के लिए भी वक्त निकाल रहे हैं।

मुख्यमंत्री रहते हुए त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरिद्वार संसदीय क्षेत्र के लिए विकास के तमाम कार्य किए। देहरादूून से हरिद्वार तक की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने का काम उनके कार्यकाल में ही हुआ। भाजपा प्रत्याशी घोषित होने के बाद से त्रिवेंद्र धुंआधार भ्रमण कर रहे हैं। उनके भ्रमण से कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा है। पूर्व विधायक हरिदास के अलावा सुबोध राकेश, कनक धनाई समेत बड़ी संख्या में लोगों ने त्रिवेंद्र सिंह रावत की उपस्थिति में भाजपा पटका पहन लिया है। इससे भाजपा विरोधियों की नींद उड़ने लगी है। हर दिन भाजपा ज्वाइनिंग के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत अपने चुनाव प्रचार अभियान के साथ ही साथ संगठन के दिए हुए कार्यों के लिए भी वक्त निकाल रहे हैं। लगातार हरिद्वार क्षेत्र में रहने के बाद त्रिवेंद्र ने देहरादून में चुनाव घोषणा पत्र समिति की उस प्रेस कान्फ्रेंस को भी संबोधित किया, जिसके वे प्रमुख हैं। 70 हजार सुझाव पार्टी को प्राप्त होने की उन्होंने जानकारी दी। भाजपा के चुनाव घोषणा पत्र को तैयार करने के लिए जाहिर है कि त्रिवेंद्र को आने वाले दिनों में अपनी चुनावी व्यस्तता से कुछ समय और निकालना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के बडे़ राजनीतिक कद की वजह से ही उन्हें पार्टी ने स्टार प्रचार भी बनाया है। गढ़वाल लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के पहले रोड शो में भाग लेने के लिए त्रिवेंद्र कुछ दिन पहले कोटद्वार भी पहुंचे थे। माना जा रहा है कि पार्टी उनका अन्य क्षेत्रों में भी उपयोग कर सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here