डॉ प्रमोद सावंत बने गोवा के तेरहवें मुख्यमंत्री

मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद भाजपा नेता डॉ प्रमोद पांडुरंग सावंत गोवा के तेरहवें मुख्यमंत्री बन गए हैं।
राजभवन में देर रात को राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने प्रमोद सावंत को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई, उन के साथ विजय सरदेसाई और सुदीन धावलीकर ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। मुख्यमंत्री के अलावा 11 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली।
इससे पहले सोमवार को विधायक दल की बैठक में भाजपा के 12 विधायकों समेत सहयोगी दलों गोवा फॉरवर्ड पार्टी के 3, महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के 3 और 3 निर्दलीय विधायकों के साथ मिलकर राज्यपाल को सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
गोवा फॉरवर्ड पार्टी के प्रमुख विजय सरदेसाई और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी के प्रमुख सुदीन धावलीकर भी विधायक हैं।
गौरतलब है की कांग्रेस 14 विधायकों के साथ राज्य में सबसे बड़ी पार्टी होने के बाद भी सत्ता पाने में असमर्थ रही क्यूंकि उसके साथ नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी का सिर्फ 1 विधायक है जिससे वो 40 सदस्यी गोवा विधानसभा में बहुमत के आंकड़े से बहुत पीछे है।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत इससे पहले गोवा विधानसभा अध्यक्ष थे और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े होने के साथ पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के बेहद करीबी थे।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत एक आयुर्वेदिक डॉक्टर हैं और उनकी पत्नी सुलक्षना सावंत एक अध्यापिका हैं और भाजपा महिला मोर्चा के गोवा राज्य की अध्यक्ष हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here