शहीदों को नमन, BCCI का सराहनीय कदम

ईपीएल के सीओए के मुताबिक इस बार आईपीएल का भव्य उद्घाटन न कर समारोह में खर्च होने वाली राशि पुलवामा आतंकी हमले में शहीद सैनिकों के परिवारों के मदद के लिए दिए जाने का फैसला किया है. पुलवामा आतंकी हमले में शहीदों के परिवारों की मदद के लिए सेना राहत कोष और राष्ट्रीय रक्षा कोष में भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) 20 करोड़ रुपये देगी. भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने IPL के पहले दिन 23 मार्च को भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों को आमंत्रित किया है और इसी अवसर यह राशि सेना को दी जाएगी.

आपको बता दें कि 23 मार्च से आईपीएल का आगाज हो रहा है और पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेला जाएगा. आईपीएल के शुरुआती दिन में महेंन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली दोनों ही मौजूद रहेंगे.

यहां देखें 23 मार्च से 5 अप्रैल तक होने वाले मैचों का शेड्यूल…

23 मार्च – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – रात 8 बजे
24 मार्च – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – शाम 4 बजे
24 मार्च – मुंबई इंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स – रात 8 बजे
25 मार्च – राजस्थान रॉयल्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब – रात 8 बजे
26 मार्च – दिल्ली राजधानियों बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – रात 8 बजे
27 मार्च – कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम किंग्स इलेवन पंजाब – रात 8 बजे
28 मार्च – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम मुंबई इंडियंस – रात 8 बजे
29 मार्च – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स – रात 8 बजे
30 मार्च – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम मुंबई इंडियंस – शाम 4 बजे
30 मार्च – दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – रात 8 बजे
31 मार्च – सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – शाम 4 बजे
31 मार्च – चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स – रात 8 बजे
1 अप्रैल – किंग्स इलेवन पंजाब बनाम दिल्ली कैपिटल्स – रात 8 बजे
2 अप्रैल – राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – रात 8 बजे
3 अप्रैल – मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स – रात 8 बजे
4 अप्रैल – दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद – रात 8 बजे
5 अप्रैल – रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स – रात 8 बजे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here