देहरादून : होटल में लड़की की हत्या कर साथी फरार

देहरादून। यहां राजपुर रोड क्षेत्र में आज सोमवार को एक होटल के कमरे में लड़की की लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। उक्त होटल एक कॉम्प्लेक्स के ऊपर बना हुआ है। मृतका की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। उसकी उम्र 16 साल के आसपास बताई जा रही है।
उधर पुलिस प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। होटल के स्टाफ से मिली जानकारी के मुताबिक उक्त लड़की रविवार को एक लड़के के साथ यहां रुकी थी। हालांकि अभी तक उस लड़के के बारे में भी कुछ पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here