देहरादून। यूक्रेन और रूस के बीच तनाव कम होने के बजाय बढ़ता जा रहा है। गुरुवार से युद्ध शुरू हो चुका है। लेकिन आशंका लगातार बनी हुई है। ऐसे में उत्तराखंड के कई स्टूडेंट्स यूक्रेन के कई शहरों में फंसे हुए हैं। उत्तराखंड सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और विभिन्न राजनीतिक दलों ने सरकार से यूक्रेन में फंसे भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल से फोन पर वार्ता की। जिसमें डोभाल ने कहा कि भारत सरकार यूक्रेन में रह रहे सभी भारतीयों की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही है। अधिकारी उनकी हर संभव मदद के लिए लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में अधिकारियें के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को विदेश मंत्रालय के लगातार संपर्क में रहने के निर्देश दिए। उन्होंने यूक्रेन में रह रहे उत्तराखण्ड के छात्रों और नागरिकों के परिजनों से भी लगातार सम्पर्क बनाएं रखने की बात कही। उत्तराखंड सरकार ने यूक्रेन में फंसे उत्तराखंडियों के लिए दो पुलिस अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। साथ ही टोल फ्री नंबर भी जारी किया है। यूक्रेन में निवासरत उत्तराखण्ड के लोगों की सुरक्षा के संबंध में उनके परिजनों से प्राप्त हो रही जरूरी सूचनाओं के संकलन के लिये पुलिस महानिरीक्षक पी. रेणुका देवी (मोबाईल नम्बर 7579278144) और पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार (मोबाईल नम्बर 983778889) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बताया गया कि जारी किए गए टोल फ्री नम्बर 112 पर अभी तक यूक्रेन में निवासरत 95 लोगों के परिजनों ने संपर्क स्थापित किया है।
Latest article
वनाग्नि घटनाओं पर सीएम धामी सख्त, वन कार्मिकों को ग्रामीणों के साथ बेहतर तालमेल...
हर साल वनों में लगने वाली आग को कम करने के लिये वन विभाग तैयार करे राज्य के लिए एक...
राजधानी दून में बड़ा हादसा, दुकान में बम फटने से हुआ धमाका, कई लोग...
देहरादून। राजधानी देहरादून में आज बड़ा हादसा हो गया। रायपुर क्षेत्र के किद्दूवाला स्थित एक कबाड़ी की दुकान में जिंदा बम फट...
यमुनोत्री हाईवे पर भरभराकर गिरे पत्थर, चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत
उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा के एक दिन पहले उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड़ स्थित धरासू बैंड पर हादसा हुआ है। पत्थर की चपेट में आने...