पतिदेव ने ही किया बुटीक संचालिका का कत्ल!

पहले ही करा दी थी रिंकू की हत्या

  • अवैध रिश्तों के शक में अशोन ने सुपारी देकर कराया पत्नी कामना और रिंकू का कत्ल
  • अशोक का दोस्त और उसका भाई गिरफ्तार, पुलिस घेरे में आरोपी पति अस्पताल में भर्ती
  • कामना की हत्या में रिंकू को फंसाने को सुनियोजित तरीके से रची गई थी साजिश 

देहरादून। पति अशोक उर्फ कपिल रोहिल्ला ने अवैध रिश्तों के शक में बुटीक संचालिका पत्नी कामना रोहिल्ला की हत्या सुपारी देकर कराई थी। पुलिस ने अशोक के सरधना निवासी दोस्त और उसके छोटे भाई को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया। इसके साथ ही यह भी खुलासा हुआ है कि अशोक जिस रिंकू नाम के रिश्तेदार पर हत्या का आरोप लगा रहा था, उसकी वह नवंबर में ही हत्या करा चुका है। उसके शव को राजस्थान के जंगल में फेंक दिया गया था। दोनों हत्याएं अशोक ने दो लाख रुपये की सुपारी देकर कराई थी। 
एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने बताया कि पुलिस ने कई दिन की भागदौड़ के बाद माता मंदिर रोड पर हुई कामना रोहिल्ला की हत्या की गुत्थी सुलझा दी है। कामना की हत्या के दौरान पेट में गोली लगने से घायल पति अशोक की कहानी पर पुलिस को शुरू से ही शक था। कामना के परिजनों और अन्य लोगों से पूछताछ में यह पता चला कि दोनों के बीच एक महिला को लेकर झगड़ा होता था। 
उधर, हत्या में नामजद कराया गया रिंकू नवंबर 2018 से किसी के संपर्क में नहीं था। जांच में पुलिस के हाथ मेरठ के सरधना का एक मोबाइल नंबर लगा। नानकुर के बाद दोनों भाइयों ने कामना की हत्या की बात स्वीकारी इस नंबर की लोकेशन घटना और घटना से एक दिन पहले देहरादून शहर में थी। घटना के बाद से यह नंबर स्विच ऑफ था। सुबूत जुटाने के बाद एसओ नेहरू कालोनी दिलबर नेगी ने मेरठ के सरधना रोड से अशोक के दोस्त दीपक शर्मा और उसके भाई गौरव उर्फ गोलू शर्मा को हिरासत में लिया। पुलिसिया पूछताछ में दोनों भाइयों ने कामना की हत्या की बात स्वीकार कर ली।
जोशी ने बताया कि अशोक ने अपने दोस्त दीपक शर्मा और छोटे भाई गौरव शर्मा के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। गौरव 28 अगस्त को ही घटना अंजाम देने अशोक के घर आ गया था। उस रात मौका न मिलने पर 29 अगस्त को सोेते समय पहले कामना रोहिल्ला को गोली मारी गई। इसके बाद तय साजिश के तहत अशोक के पेट में गोली मारी गई, ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद गौरव डीवीआर लेकर कार से सरधना चला गया था। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल अशोक ने अपने पास रख लिया था।
गौरव की निशानदेही पर डीवीआर और 15 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। कामना की हत्या करने के बाद गौरव 30 हजार रुपये लेकर गया था। इनमें से 15 हजार रुपये वह खर्च कर चुका है। इस मौके पर एसपी सिटी श्वेता चौबे और सीओ डालनवाला जया बलूनी आदि मौजूद रहीं।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here