एक गुट ने दूसरे गुट के 19 कैदियों के सिर काटे!

जेल प्रशासन बना रहा मूक दर्शक

  • कमांडो क्लास ए गिरोह ने कमांडो वेरमेल्हो व रेड कमांडो गिरोह के सेल में लगाई आग, 57 की मौत
  • इसी साल मई में उत्तरी राज्य अमेजोन्स की जेलों पर हुए हमले में 55 कैदियों की गई थी जान 
  • वर्ष 2017 में भी यहां जेल में हफ्तों चली हिंसक घटनाओं की भेंट चढ़ गये 150 लोग 
  • ब्राजील में जेलों की संख्या कम, इनमें क्षमता से ज्यादा कैदियों को रखा जा रहा

साओ पाउलो/रियो डी जेनेरियो। दक्षिण अमेरिकी देश ब्राजील में सोमवार को जेल में दो गुटों के बीच हुए संघर्ष में 57 कैदियों की मौत हो गई। इनमें से 16 कैदियों के सिर काट दिये गये। 
सरकारी अधिकारियों के मुताबिक उत्तरी अल्तामीरा शहर की जेल में यह संघर्ष सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे हुआ। कमांडो क्लास ए गिरोह ने कमांडो वेरमेल्हो और रेड कमांडो गिरोह के सेल में आग लगा दी। अधिकतर कैदियों की मौत आग में जलने से हुई। दो सुरक्षाकर्मियों को भी बंदी बनाया गया था लेकिन उसे बाद में रिहा कर दिया गया।

जेल के निदेशक जार्बस वास्कोनसेलोस ने बताया कि इस घटना को लक्ष्य बनाकर अंजाम दिया गया था। इसको लेकर पहले से कोई खुफिया जानकारी नहीं थी। इससे यह प्रतीत होता है कि यह दो गिरोहों के बीच का झगड़ा था। एक वीडियो में कुछ कैदियों को घटना के बाद खुशी मनाते दिखाया जा रहा है। गौरतलब है कि इसी साल मई में उत्तरी राज्य अमेजोन्स की जेलों पर हुए हमले में 55 कैदियों की मौत हो गई थी। 2017 में यहां हफ्तों चली हिंसक घटनाओं में 150 लोगों की मौत हुई थी। ब्राजील में बीते कुछ सालों में जेलों में ज्यादा संघर्ष देखने को मिल रहा है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here