ओमीक्रोन जल्द लाएगा भारत में कोरोना की तीसरी लहर, जानें क्या कहते हैं विशेषज्ञ

नई दिल्ली। दुनियाभर के साथ ही भारत में भी ओमिक्रोन के कई मामले सामने आ रहे हैं। ऐसे में चिंता भी बढ़ने लगी है। देश में फिर से डर और भय का माहौल बनना शुरू हो गया है। इसी बीच वैज्ञानिकों के अनुमानों के अनुसार देश में कोरोना की तीसरी लहर अगले साल की शुरुआत में आने की आशंका है। वैज्ञानिकों के मुताबिक फरवरी में तीसरी लहर पीक पर होगी। हालांकि, तीसरी लहर दूसरी लहर जितनी खतरनाक नहीं होगी। इसके हल्के रहने के आसार हैं। ओमिक्रोन की वजह से मामलों में आने वाली तेजी दूसरी लहर की तुलना में हल्के में रहने की संभावना है। साथ ही एक महीने में मामलों में तेजी से कमी आने की संभावना होगी। देश में कोविड-19 संक्रमण की गति को ट्रैक करने वाले ‘सूत्र मॉडल’ के अनुसार दैनिक केस आने वाले दिनों में बढ़ने की उम्मीद है। साथ ही अनुमानों से संकेत मिलता है कि अप्रैल तक मामले काफी कम हो जाएंगे और मई तक ये गिरकर वर्तमान स्तर पर पहुंच जाएंगे।
नेशनल कोविड-19 सुपरमॉडल कमेटी के प्रमुख विद्यासागर ने कहा कि कोरोना का नया वेरिएंट तीसरी लहर का कारण बनेगा। भारत में ओमीक्रोन की तीसरी लहर आएगी, लेकिन यह दूसरी लहर के मुकाबले नरम होगी। अभी भारत में डेली कोविड-19 केस लोड करीब 7,500 है। एक बार ओमीक्रोन मुख्य वेरिएंट के तौर पर डेल्टा  को रिप्लेस करना शुरू करेगा तो केस बढ़ने के आसार हैं। मनिंद्र अग्रवाल का मानना है, ”इस नए वेरिएंट की उत्पति दक्षिण अफ्रीका से हुई थी। यदि इसके खिलाफ कोई ठोस उपाय किए जाएं, तो नए संस्करण का प्रसार तेजी से तो होगा, लेकिन शिखर पर पहुंचने के बाद वह तेज गति से गिरना भी शुरू कर देगा। दक्षिण अफ्रीका में मामलों की संख्या तीन सप्ताह में चरम पर है। हालांकि यहां गिरावट भी शुरू हो चुकी है।
एक दिन में डेढ़ से दो लाख आएंगे केस…
‘सूत्र मॉडल’ IIT-हैदराबाद के एम विद्या सागर और IIT-कानपुर के मनिंद्र अग्रवाल बताते हैं कि भारत में दूसरी लहर के दौरान एक दिन में डेढ़ लाख से 1 लाख 80 हजार के बीच केस आ सकते हैं। मनिंद्र अग्रवाल ने दक्षिण अफ्रीका का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां मामलों में तीन हफ्तों में तेजी से वृद्धि हुई पर उसमें अब कमी आने लगी है। दक्षिण अफ्रीका में हर दिन औसतन नए केस 15 दिसंबर को बढ़कर 23 हजार तक पहुंच गए थे और अब ये 20 हजार से कम हो गए हैं। मृतकों की संख्या अभी भी दोहरे अंक में है और अभी बढ़ रही है।
राज्यों में ओमिक्रॉन के कितने केस…
महाराष्ट्र 65, दिल्ली 54, तेलंगाना 24, कर्नाटक 19, राजस्थान 18, केरल 15, गुजरात 14, जम्मू 3, यूपी 2, ओडिशा 2, आंध्र प्रदेश 1, चंडीगढ़ 1, तमिलनाडु 1 और बंगाल 1 में ओमिक्रॉन के मामले मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here