Chardham Yatra : आस्था पथ पर भारी उत्साह, अब तक 12 लाख 36 हजार तीर्थयात्री कर चुके दर्शन

देहरादून। चारधाम यात्रा को एक माह का समय बीत चुका है। अब तक 12 लाख 36 हजार 11 तीर्थयात्री चारों धाम के दर्शन कर चुके हैं। 22 मई को गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा का आगाज हो गया था। जबकि केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खुलने के बाद चारधाम यात्रा पूरी तरह से शुरू हुई थी। जबकि पिछले साल 3 मई 2022 से चारधाम यात्रा शुरु हुई थी।

पर्यटन विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार बीते वर्ष एक माह के यात्रा काल में चारधामों में 13.32 लाख श्रद्वालुओं ने दर्शन किए थे। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होते ही मौसम लगातार खराब रहा। गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ, बदरीनाथ धाम में बारिश और बर्फबारी से श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। यदि मौसम साथ देता तो इस बार दर्शन करने वाले श्रद्वालुओं की संख्या का नया रिकॉर्ड बन जाता। मौसम साफ होने के बाद चारधाम यात्रा भी रफ्तार पड़ रही है।

चारों धाम में दर्शन की स्थिति…

  • धाम-तीर्थयात्री
  • केदारनाथ- 19,886
  • बदरीनाथ- 17,271
  • गंगोत्री- 11,953
  • यमुनोत्री- 12,240

एक महीने में चारों धाम पहुंचे तीर्थयात्री

  • धाम-वर्ष 2023-वर्ष 2022
  • केदारनाथ-4,27,214 – 4,67,524
  • बदरीनाथ-3,25,578 – 4,61,654
  • गंगोत्री-2,29,657 – 2,61,764
  • यमुनोत्री-2,53,562 – 2,03,294

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here