उत्तराखंड : भाजपा नेता उमेश अग्रवाल नहीं रहे

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा के वरिष्ठ नेता उमेश अग्रवाल का आज रविवार को सुबह 3:30 बजे निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। महानगर अध्यक्ष विनय गोयल के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा दोपहर बाद 3:30 बजे उनके सुभाष नगर स्थित निवास स्थान से लक्खी बाग तक निकाली जाएगी। इसके बाद लक्खीबाग श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। 
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ साल से वह कैंसर से पीड़ित थे। उनका इलाज सिंगापुर में चल रहा था। वह चार दिन पहले ही देहरादून आए थे। हालांकि अभी पार्टी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। वह पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के करीबी बताए जाते थे।वह खंडूरी सरकार में जी०एम०वी०एन० के उपाध्यक्ष तथा जिला देहरादून में भाजपा के महानगर अध्यक्ष के पद पर भी रहे । दून में व्यापारी नेता के रूप में उनकी पहचान थी। उनके निधन पर भाजपा समेत विभिन्न संगठनों में शोक की लहर है। गौरतलब है कि बीते पांच जून को उत्तराखंड के वित्त मंत्री और भाजपा नेता प्रकाश पंत का भी निधन हो गया था। शनिवार को पिथौरागढ़ में उनका अंतिम संस्कार किया गया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here