मिशन 2022 को फतह करेगी त्रिवेंद्र बंशीधर की जोड़ी!

नई जिम्मेदारी

  • कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के सिर सजा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का ताज
  • ताजपोशी की सूचना पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई बांटी और क्षेत्र में मनाया जश्न

देहरादून। भाजपा के वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत के सिर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष का ताज सज गया है।
आज गुरुवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में हुए चुनाव में बंशीधर भगत को नया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने उनके नाम की घोषणा की। जिसके बाद बंशीधर भगत के समर्थन में खूब नारेबाजी हुई। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उनका स्वागत किया।
अर्जुन राम मेघवाल ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में नए प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत को प्रमाणपत्र सौंपा। इस दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौजूद रहे। कार्यालय के बाहर समर्थकों की भीड़ लगी रही। वहीं हल्द्वानी में भी कार्यकर्ताओं ने खूब आतिशबाजी की। गौरतलब है कि पार्टी के सियासी हलकों में गर्म चर्चाओं में वरिष्ठ विधायक बंशीधर भगत का नाम सबसे आगे चल रहा था। क्षेत्रीय व जातीय समीकरण भगत के पक्ष में माने जा रहे थे।
हालांकि इस बीच पूर्व प्रदेश अध्यक्ष पूरन चंद शर्मा के भाई कैलाश शर्मा का नाम भी अचानक चर्चा में आ गया था, लेकिन आला कमान ने बंशीधर भगत को ही यह जिम्मेदारी सौंपी है। कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत के प्रदेश अध्यक्ष पद पर ताजपोशी की सूचना की सरगर्मी के बीच वह बुधवार देर शाम देहरादून के लिए रवाना हो गए थे। पहले उनकी ताजपोशी की संभावना जताई जा रही थी। आज गुरुवार को कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं ने विधायक भगत को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की सूचना पर खुशी जताते हुए मिठाई बांटी और विधायक के पक्ष में नारेबाजी की। अब उनकी ताजपोशी के बाद कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। उनका कहना है कि विधायक भगत पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें पार्टी संगठन की अच्छी समझ है। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत बनेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here