उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति के अध्यक्ष बने अतुल नेगी…

देहरादून। राजधानी दून वैडिंग प्वाइंट शास्त्री नगर में आज उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति के द्विवर्षीय चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न की गई। वहीं चुनाव प्रक्रिया में समिति के सभी गणमान्य सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर अतुल नेगी व किशन सिहं भण्डारी जी के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें किशन सिंह भण्डारी को 37 मत मिले। जबकि अतुल नेगी जी 57 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुए। वहीं उत्तराखंड क्षत्रिय कल्याण समिति के अन्य पदों पर निर्विरोध सदस्य चुने गए।

समिति का पूर्ण विवरण :- अध्यक्ष – अतुल नेगी, उपाध्यक्ष – रणजीत सिंह कैंतुरा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष – चंद्रपाल सिंह जमवाल, महासचिव – कुंवर सिंह पुंडीर, सहायक महासचिव- सुरेंद्र सिंह रावत, सांस्कृतिक सचिव- पुष्पा नेगी, कार्यालय एवं जनसंपर्क सचिव- दिगम्बर सिंह नेगी, संगठन सचिव (पुरुष) – पी. एस. सजवाण, संगठन सचिव (महिला) – सुशीला रावत विधि सचिव दिनेश सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष – डी. पी. एस चौहान, उप कोषाध्यक्ष – शंकर सिंह गुसाईं, निर्वाचित सदस्य – चंदन सिंह भण्डारी, निर्वाचित सदस्य – धीरेंद्र सिंह सजवाण, मनोनीत सदस्य – रेनू नेगी

वहीं पूर्व अध्यक्ष धीरज सिंह नेगी द्वारा नवनिर्वाचित सम्पूर्ण कार्यकारिणी को बधाई दी गई तथा भविष्य में भी संरक्षक के रूप में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया गया, साथ ही नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण का समय व स्थान अविलंब घोषित किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here