तुम तो दुनिया से चले गये, अब किससे करूंगी गिले शिकवे!

  • कश्मीर में फंदे पर लटका सैनिक तो मायके में रह रही पत्नी ने भी दे दी जान

एटा। जिले में सैनिक की मौत के बाद उसकी पत्नी ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया। पति के जाने के मात्र छह दिन बाद ही मायके में रह रही पत्नी का शव आज गुरुवार की सुबह साड़ी के फंदे से लटका मिला। मिली जानकारी के अनुसार गांव बिजोरी निवासी सैनिक अरविंद चौहान सेना में जवान थे। वर्तमान में वह कश्मीर में तैनात थे। छह अगस्त को उनका शव सेना के शिविर में लटका मिला था। बताया गया कि अरविंद की पत्नी आरती से अनबन चल रही थी। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। 
परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक अरविंद और आरती की शादी 29 जनवरी 2019 में हुई थी। बीते कुछ महीनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। इससे आरती अपने मायके में रह रही थी। अरविंद का शव 10 अगस्त को कश्मीर से एटा लाया गया था। यहां गांव बिजोरी में अंतिम संस्कार हुआ। अंत्येष्टि के दौरान आरती पति अरविंद के अंतिम दर्शन करने अंत्येष्टि में पहुंची थी, लेकिन ससुराल वालों ने उसे अंतिम दर्शन नहीं करने दिये थे। इससे वह आहत थी। तहसील सदर क्षेत्र के गांव बिजौरी निवासी अरविंद चौहान पांच साल पहले सेना में सिपाही पद पर नियुक्त हुए थे। घरेलू कलह में सप्ताहभर के भीतर पति-पत्नी दोनों ने दुनिया छोड़ दी। अब ससुराल और मायके में मातम छाया हुआ है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here