Delhi Crime: कालकाजी मंदिर में सेवादार की पीट-पीटकर हत्या

0
3

नई दिल्ली। दिल्ली के कालका जी मंदिर में बीती रात झगड़े में मंदिर के सेवादार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि चुन्नी और प्रसाद को लेकर हुए विवाद पर मंदिर में दर्शन के लिए आए कुछ लोगों ने सेवादार की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पीसीआर कॉल पर घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और जल्द से जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।

चुन्नी-प्रसाद को लेकर हुआ विवाद:-पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें रात 11:30 बजे पीसीआर पर एक कॉल आई, जिसमें कालकाजी मंदिर में हुए झगड़े की सूचना मिली। अधिकारी ने आगे बताया कि पुलिस ने मंदिर में पहुंचकर स्थानीय लोगों से पूछताछ की, जिसमें उन्हें पता लगा कि आरोपी मंदिर में दर्शन के लिए आया था। दर्शन करने के बाद आरोपियों ने सेवादार से चुन्नी और प्रसाद मांगा, जिसके बाद इनमें बहस हो गई। देखते ही देखते यह बहस मारपीट में बदल गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ित को डंडों और मुक्कों से बुरी तरह मारा था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायल अवस्था में सेवादार को एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि यह घटना शुक्रवार, 29 अगस्त रात करीब 9.30 बजे की है। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मारपीट और हत्या में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

14 साल से मंदिर में था सेवादार:-मृतक की पहचान 35 वर्षीय योगेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया वह फत्तेपुर, हरदोई, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। पुलिस ने बताया कि मृतक योगेंद्र सिंह मंदिर में करीब 14-15 साल से सेवादार है।वहीं आरोपी की पहचान 30 वर्षीय अतुल पांडे के रूप में हुई है। पुलिस इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हत्या का मामला दर्ज:- पुलिस ने धारा 103(1)/3(5) बीएनएस के अंतर्गत एफआईआर संख्या 515/25 दिनांक 30.8.25 दर्ज की गई है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और शेष आरोपियों की पहचान की जा रही है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किया जा रहा है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.