उत्तराखंड: नदी में गिरा गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक, ड्राइवर-कंडक्टर की मौत

1
115

अल्मोड़ा।उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के सेराघाट क्षेत्र में सिलिंडर से लदा एक ट्रक हादसे का शिकार हो गया। ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। इस हादसे में ड्राइवर-कंडक्टर की मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक एलपीजी सिलिंडर लेकर जा रहा ट्रक (ट्रक संख्या- यूके 04 सीबी-3110) हादसे का शिकार हो गया। ट्रक हल्द्वानी से बेरीनाग की ओर जा रहा था। अल्मोड़-सेराघाट रोड में मंगलता से आगे टानी के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर जैगन नदी में गिर गया।

हादसे के कारण ट्रक में लदे सभी सिलिंडर खाई और नदी में बिखर गए। लोगों ने जब इन्हें देखा तो ग्राम प्रहरी को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद ग्राम प्रहरी की सूचना पर धौलछीना थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने खाई में खोजबीन शुरू की ट्रक ड्राइवर और कंडक्टर अचेत अवस्था में पड़े हुए मिले। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए ट्रक चालक की पहचान हरीश चंद्र बिष्ट पुत्र परी सिंह निवासी कपकोट बागेश्वर के रूप में हुई है। लेकिन अब तक कंडक्टर की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस कंडक्टर की पहचान करने जुट गई है।

Enews24x7 Team

1 comment

  1. 66b win 22 April, 2026 at 07:52

    Một số dòng game nổi bật phải kể đến tại 66b win phải kể đến như baccarat, rồng hổ, xì dách, xóc đĩa, xì tố, poker,….đều có mặt. Các dealer nữ xinh đẹp, được đào tạo bài bản chuyên nghiệp, nóng bỏng luôn đồng hành và chắc chắn không làm anh em thất vọng. TONY04-17

Leave a reply