मोदी की कैबिनेट में किसको क्या मिला, जानिये विस्तार से

  • केंद्र में अब 77 मंत्रियों की फौज
  • उत्तराखंड के अजय भट्ट को रक्षा राज्य मंत्री का जिम्मा

नई दिल्ली। मोदी की नई कैबिनेट में 43 मंत्रियों ने शपथ ली है। इसमें 36 नए चेहरों को शामिल किया गया। शपथ लेने वालों में सर्वाधिक 7 यूपी और 3 गुजरात के सांसद है। इसके साथ ही 7 मंत्रियों का प्रमोशन हुआ है। नए मंत्रियों को मिलाकर अब कुल 77 मंत्री हो गए हैं। अनुराग ठाकुर, जी किशन रेड्डी, मनसुख मांडविया, किरन रिजिजू, आरके सिंह, हरदीप सिंह पुरी और पुरषोत्तम रूपाला को प्रमोशन मिला है। ये सभी 7 राज्य मंत्री थे, जिन्हें अब कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। विस्तार के बाद मंत्रिमंडल में अब 11 महिलाएं हैं।
कॉमर्स मिनिस्टर पीयूष गोयल को अब कपड़ा मंत्रालय भी सौंपा गया। अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। मोदी कैबिनेट में प्रमोशन पाने वाले अनुराग ठाकुर को खेल मंत्री के साथ, सूचना और प्रसारण मंत्रालय भी सौंपा गया। मनसुख मांडविया बने देश के नए स्वास्थ्य मंत्री। उनको रसायन और उर्वारक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया। हरदीप पुरी को पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया। हरदीप पुरी शहरी विकास मंत्री भी बने रहेंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया नए एविएशन मंत्री बने, आरके सिंह को ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी, सर्बानंद सोनोवाल को बंदरगाह, जहाजरानी, जलमार्ग और आयुष मंत्रालय का कार्यभार मिला, खाद्य मंत्रालय पशुपति पारस को दिया गया। भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्रालय मिला। गिरिराज सिंह ग्रामीण विकास मंत्री बनाए गए।
स्मृति ईरानी महिला और बाल विकास मंत्री होंगी। नारायण राणे को एमएसएमई, महेन्द्र नाथ पांडेय को हैवी इंडस्ट्री, धर्मेंद्र प्रधान देश के नए शिक्षा मंत्री होंगे।
अमित शाह गृह मंत्रालय के अलावा सहकारिता मंत्रालय की निगरानी करेंगे। मीनाक्षी लेखी को विदेश मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय में राज्य मंत्री का पद सौंपा गया। अजय भट्ट रक्षा राज्य मंत्री बनाए गए। जी किशन रेड्डी को संस्कृति मंत्रालय के साथ पर्यटन मंत्रालय और उत्तर-पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्रालय की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। पुरुषोत्तम रूपाला को पशुपालन और डेयरी मंत्रालय आरसीपी सिंह को इस्पात मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार के पहले इस्तीफे की झड़ी लग गई थी। शपथ ग्रहण समारोह के पहले 14 केंद्रीय मंत्रियों ने अपने पद से इस्तीफा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here