दर्दनाक सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटा पिकअप वाहन, 14 लोगों की मौत

डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बड़झर घाट पर यात्रियों को लेकर जा रहा एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस भीषण सड़क दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए हैं। घटना की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम ने बताया कि बिछिया पुलिस चौकी क्षेत्र के अमाही देवरी गांव के रहने वाले लोग मंडला चौक कार्यक्रम में गए थे। घुघरी से लौटते समय अचानक पिकअप वाहन क्रमांक MP-20 GB-4146 अनियंत्रित होकर खेत में 20 फीट नीचे जा गिरा। दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हो गई और 20 लोग घायल हुए हैं। घायलों का इलाज शहपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

डिंडौरी में हुए भीषण सड़क हादसे में कई लोगों की आकस्मिक मौत पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘ घटना में हताहत लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी. जिला प्रशासन को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।’

मृतकों में मदन सिंह (पिता बाबूलाल आर्मो, 45 वर्ष, निवासी अम्हाइ देवरी), पीतम (पिता गोविंद बरकड़े 16 वर्ष निवासी पोंडी माल), पुन्नू लाल (पिता राम लाल 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), महदी बाई (पति विश्राम 35 वर्ष सजानिया जिला उमरिया), सेम बाई (पति रमेश 40 वर्ष अम्हाइ देवरी), लाल सिंह (पिता भानु 55 वर्ष अम्हाइ देवरी), मुलिया (पति ढोली 60 वर्ष अम्हाइ देवरी), तितरी बाई (पति कृपाल 50 वर्ष निवासी धमनी जिला उमरिया), सावित्री (पति नानसाय 55 वर्ष पोंडी जिला उमरिया), सरजू (पिता धनुआ 45 वर्ष अम्हाइ देवरी), सम्हर (पिता फगुआ 55 वर्ष पोंडी), महा सिंह (पिता सुखलाल 72 वर्ष पोंडी), लाल सिंह (पिता नानसाय 27 वर्ष पोंडी) किरपाल (पिता सुकाली 45 वर्ष अम्हाइ देवरी- रेफर के दौरान मौत) शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here