देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड का आगाज हो चुका है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में आज (मंगलवार) को मौसम बदलेगा। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि, तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में भी पड़ेगा। यहां तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ सकती है।उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में 3,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेशभर में 12 दिसंबर को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। जबकि, सुबह के समय मैदानी इलाकों में कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा आगामी 17 और 18 दिसंबर को एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर होने की वजह से प्रदेश में बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसी तरह वर्तमान में न्यूनतम और अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है।