उत्तरकाशी : बर्फ में फिसली कार खाई में गिरी, दो की मौत

उत्तरकाशी। गंगोत्री राजमार्ग पर हर्षिल के पास बीती रात सड़क हादसा हुआ। जिसमे दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हुए हैं। जिनका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि ये दुर्घटना हर्षिल के पास बर्फ में कार फिसलकर अनियंत्रित होने से हुई है। वाहन करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। जिला आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्षिल झाला के पास टाटा सफारी वाहन संख्या DI12-co7128 दुर्घटना ग्रस्त हो गया था, जिसमें चार लोग सवार थे। जिनमें से एक व्यक्ति ने दुर्घटना स्थल पर दम तोड़ दिया था, जबकि एक महिला ने जिला अस्पताल में दम तोड़ा। मृतकों में वन्दना आहूजा पत्नी आशीष व आर्यन पुत्र आशीष शामिल हैं। जबकि घायलों में अनिता पत्नी पीयूष व आशीष पुत्र डी एल आहूजा शामिल हैं जिनको हायर सेंटर रेफर किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here