उत्तराखंड वन विकास निगम ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दिये 25.72 लाख रुपए

  • निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कोरोना के खिलाफ जंग में दिया एक दिन के वेतन का योगदान

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिये जुटी त्रिवेंद्र सरकार के प्रयासों के समर्थन में अनेक संस्थायें और गणमान्य नागरिक आ रहे हैं और मुख्यमंत्री राहत कोष में बढ़ चढ़कर योगदान दे रहे हैं। इसी क्रम में आज बुधवार को उत्तराखंड वन विकास निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री राहत कोष हेतु एक दिन के वेतन के योगदान के रूप में 25,72,548 रुपए का चेक दिया है।
यह चेक वन मंत्री हरक सिंह रावत एवं प्रबंध निदेशक मोनिष मल्लिक ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को सौंपा। उत्तराखंड वन विकास निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पीएम केयर्स फंड हेतु पांच लाख रुपए का चेक भी मुख्यमंत्री को सौंपा।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल गोयल ने भी कोविड -19 के दृष्टिगत आज बुधवार को मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख दो हजार रुपए का चेक दिया। इससे पूर्व भी उन्होंने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख रुपए का चेक दिया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here