Uttarakhand Board Result 2024: कल घोषित होगा परीक्षा परिणाम, इस लिंक से कर पाएंगे चेक

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 30 अप्रैल को जारी होगा। कल उत्तराखंड बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के दो लाख से अधिक छात्रों की किस्मत का फैसला होगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, रिजल्ट घोषित किए जाने को लेकर विभाग की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बता दें कि उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 16 मार्च 2024 तक आयोजित की गईं थी। इस साल 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में कुल दो लाख 10,354 छात्र शामिल हुए थे। छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  रिजल्ट सुबह 11:30 बजे घोषित होगा। उत्तराखंड बोर्ड द्वारा सभी स्ट्रीम (विज्ञान/कला/वाणिज्य) के परिणाम एक ही समय पर घोषित किए जाएंगे।

परिणाम कैसे करें डाउनलोड…

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट यानी https://ubse.uk.gov.in/ पर जाएं।
  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध यूके बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना रोल नंबर डालें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • छात्र अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here