श्रीनगर: बागवान के पास रोडवेज बस और कार की भिड़ंत, पांच घायल

श्रीनगर। उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। श्रीनगर नेशनल हाईवे 58 मूल्या गांव बागवान के पास रोडवेज बस की सामने से आ रही कार से भिड़ंत हो गयी। हादसे में कार में सवार पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल भर्ती करा दिया गया है। सड़क दुर्घटना में कार चालक सत्तल सिंह शिप्रा रोतली को हल्की चोटें आई हैं। जबकि उमा सोनाल दमयन्ती सोनाल शिखर रोतली को गंभीर चोटें आई हैं। गंभीर घायलों को 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है।
कीर्तिनगर कोतवाल चंद्रभान सिंह ने बताया कि सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल भर्ती कर दिया गया है। हादसे में तीन लोग गंभीर घायल हुए हैं। दो लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here