राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड’ से नवाजी गई उत्तराखंड की दो नर्स

देहरादून। आज सोमवार को उत्तराखंड की दो नर्सों को ‘राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2021’ से नवाजा गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नर्सिंग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर शशिकला पांडेय और गंगा जोशी को फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवॉर्ड से सम्मानित किया है। पुरस्कार मिलने पर सीएम धामी ने दोनों नर्सों को बधाई दी है।
आज सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में 51 नर्सों को साल 2021 के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार प्रदान किए। जिनमें उत्तराखंड के दो नर्सें भी शामिल हैं। इनमें नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल के मैट्रन शशिकला पांडे और उधम सिंह नगर के खटीमा के नागरिक अस्पताल में एएनएम गंगा जोशी को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल अवार्ड 2021 से नवाजा गया है।
इस मौके पर राष्ट्रपति ने कहा कि सभी नर्सों को उनके अनुकरणीय कार्य और निस्वार्थ सेवा के लिए राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार 2021 प्रदान करते हुए प्रसन्नता हो रही है। कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सभी स्वास्थ्य सेवा कर्मियों ने निस्वार्थ योगदान के साथ राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण कार्यक्रम को गति देने में अहम योगदान दिया है। महामारी ने दुनिया को हमारी नर्सों की ओवरटाइम काम करने, परिवारों से दूर रहने और अत्यधिक मांग वाली परिस्थितियों में सेवा करने की दुर्जेय भावना दिखाई है। स्वास्थ्य सेवा को मजबूत करने में नर्सों का योगदान अनुकरणीय रहा है। ये पुरस्कार विजेता देश में युवा नर्सों और दाइयों को साथी नागरिकों की बेहतरी के लिए प्रतिबद्धता व करुणा के साथ काम करने के लिए प्रेरित करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here