उत्तराखण्ड पंचायत चुनाव : 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा 31 जुलाई को खुलेगा..

0
5

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव दो चरणों में संपन्न हुए, जिसमें 32,580 प्रत्याशियों के भाग्य का पिटारा 31 जुलाई को खुलेगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। सभी जिलों के स्तर से मतगणना स्थल निर्धारित हैं। इस बार आयोग चुनाव नतीजे वेबसाइड के माध्यम से भी जारी करेगा।

पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में कई पर्वतीय जिलों में बारिश के साथ ही जमकर मतदान हुआ। निर्वाचन आयोग ने प्रदेश में 70 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा जारी किया। इनमें 65.50 प्रतिशत पुरुष और 74.50 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल हैं। कई पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के बावजूद मतदाताओं का उत्साह देखने लायक था। कई मतदान केंद्रों पर दिन भर भीड़ जुटी रही न केवल पर्वतीय बल्कि मैदानी जिलों में भी बंपर वोटिंग हुई। राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सभी विकासखंडों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। पहले चरण के 17,829 और दूसरे चरण के 14,751 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटी में कैद हो गया है। अब 31 जुलाई को सुबह 8ः00 बजे से मतगणना शुरू होगी।

Enews24x7 Team

Comments are closed.