सीएम धामी ने आईपीएस केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

0
1

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को किशनपुर, देहरादून स्थित पुलिस ऑफिसर्स कॉलोनी में पुलिस महानिरीक्षक केवल खुराना के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री धामी ने शोकाकुल परिवारजनों से मिलकर अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।

आपको बता दें कैंसर से जूझ रहे IPS अध‍िकारी केवल खुराना का रविवार को न‍िधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के साकेत में स्थित मैक्स अस्पताल में आख‍िरी सांस ली। वह 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी थी। उनकी गिनती तेज तर्रार अफसरों में होती थी। केवल खुराना अपनी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमता के लिए जाने जाते थे। उनके असमय निधन से परिवारीजनों, उत्तराखंड पुलिस महकमे, उनके सहयोगियों, दोस्तों और शुभचिंतकों में शोक की लहर देखने को म‍िल रहा है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.