
नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सोमवार रात अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों का हवाला दिया है, जबकि उनका कार्यकाल अगस्त 2027 तक था। यही नहीं, इस समय बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सीट भी खाली है। राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि जल्द ही पार्टी में नए चेहरे उभरेंगे, कुछ पुराने चेहरे सरकार से संगठन में भेजे जाएंगे और कुछ नए नाम मंत्रिमंडल में एंट्री ले सकते हैं। क्या ये सत्ता संतुलन का संकेत है या 2029 की तैयारियों की शुरुआत?
सूत्रों की माने तो बीजेपी जल्द नए राष्ट्रपति पदाधिकारी का चुनाव करेगी, साथ ही पार्टी नेतृत्व में कुछ नए चेहरों को लाने की घोषणा भी हो सकती है। इसके साथ ही, मंत्री-मंडल में भी संभावित फेरबदल की अटकलों को हवा मिल रही है। विश्लेषकों का मानना है कि उपराष्ट्रपति पद खाली होने से अब संवैधानिक प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और राज्यसभा के सभापति जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी जल्द से जल्द किसी नये नेता को सौंपी जाएगी।
धनखड़ के जाने के साथ ही बीजेपी व केंद्र सरकार के सामने अगला उपराष्ट्रपति चुनने की जिम्मेदारी आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह प्रक्रिया जल्द शुरू हो जाएगी और नए उमीदवार को चुनने में पार्टी की अंदरूनी ताकत और संतुलन का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि राज्यसभा का संचालन निर्बाध रूप से चल सके








