देहरादून में बेखौफ बदमाश, दिनदहाड़े तमंचे के बल पर घर में घुसकर की लूटपाट

देहरादून। उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। अब नेहरू कॉलोनी में दिनदहाड़े बदमाशों ने एक घर मे घुसकर पहले परिवार के सदस्यों को बंधक बनाया। इसके बाद तमंचे के बल पर गहने व नकदी लूट ली।

थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि लूट की घटना नेहरू कॉलोनी सी ब्लॉक स्थित वीके अग्रवाल के घर हुई। अग्रवाल एमडीडीए से इंजीनियर रिटायर हैं। उनका बेटा संदीप नेहरू कॉलोनी में ही सेंट एनी स्कूल चलाते हैं। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे संदीप की पत्नी बहन और मां घर में मौजूद थे। इस दौरान उनके घर में एक युवक घुसा। उसके पीछे तीन और बदमाश घुस गए। इनमें से एक के पास तमंचा और तीन के पास चाकू थे। चारों बदमाशों ने दरवाजा बंद कर हथियार के बल पर महिलाओं की पहनी हुई ज्वेलरी लूटी और जिसकी कीमत करीब 2.50 से 30 लाख थी।

इसके अलावा बदमाशों ने 10 से 12 हजार रुपए का कैश भी लूटा है। इस मामले में एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि जल्द ही आरोपीयों को चिन्हित कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here