उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, मैक्स वाहन खाई में गिरा, आठ लोगों की मौत, दो घायल

नैनीताल। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बेतालघाट में एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस वाहन में 10 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि इनमें से 8 लोगों की मौत हो गई है। दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। ये हादसा नैनीताल जिले के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र बेतालघाट में हुआ।

जानकारी के अनुसार बेतालघाट के थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि देर रात ऊंचाकोट के मल्लागांव से टनकपुर तरफ 10 नेपाल मूल के लोगों को राजेन्द्र कुमार अपनी बोलेरो में ले जा रहा था। इस दौरान बोलेरो अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना मिलने पर बेतालघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू अभियान चलाया, जिसमें चालक समेत 8 लोगों को मौत की पुष्टि हो गयी है। वही अभी सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

सभी मृतक नेपाल मूल के निवासी जल जीवन मिशन के तहत ऊंचाकोट को आये हुए थे, जिसमें आज सभी लोग कार्य समाप्ति के बाद घर वापसी जा रहे थे। वाहन गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। पुलिस और प्रशासन को भी हादसे की सूचना दी गई। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

मृतकों की पहचान 50 वर्षीय विश राम चौधरी, 45 वर्षीय धीरज, 40 वर्षीय अनंत राम चौधरी, 38 वर्षीय विनोद चौधरी, 55 वर्षीय उदय राम चौधरी, 45 वर्षीय तिलक चौधरी और 60 वर्षीय गोपाल के रूप में हुई है। वहीं शांति चौधरी और छोटू चौधरी घायल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here