पिरान कलियर। लिव इन रिलेशन में रह रही महिला के प्रेमी ने बीते शुक्रवार की रात उसके 12 साल के बेटे की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी ने शव को सूटकेस में रखकर गंगनहर में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी कासिफ के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि आरोपी कासिफ और महिला दोनों दूर के रिश्तेदार हैं। दोनों की मुलाकात दिल्ली में ही एक रिश्तेदारी में हुई थी। आरोपी सीलमपुर दिल्ली का रहने वाला है। कासिफ कलियर में रहकर ही मजदूरी कर रहा था। हालांकि महिला ने आसपास के लोगों को कासिफ को अपना बड़ा बेटा बता रखा था।पुलिस ने भी जब कासिफ के बारे में जानकारी ली तो भी उसने उसे बड़ा बेटा बताया, लेकिन जब पुलिस ने शक होने पर सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया। पुलिस के अनुसार मुस्कान (40) निवासी आलवी नगर, थाना लोनी जिला गाजियाबाद पिरान कलियर में किलकिली साहब रोड पर अपने बेटे अयान (12) और प्रेमी कासिफ के साथ पिछले नौ साल से किराए पर कमरा लेकर रह रही थी।बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात उसका प्रेमी के साथ विवाद हो गया। इसके बाद वह प्रेमी के मारपीट करने के डर से दरगाह परिसर में जाकर सो गई।रविवार की सुबह जब वह वापस कमरे पर आई तो बेटे को गायब देखा। उसने प्रेमी से बेटे के बारे में पूछा तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद महिला ने बेटे की तलाश शुरू की। महिला ने सीसीटीवी कैमरे चेक करने की बात कही तो कासिफ गायब हो गया। महिला ने एक युवक के साथ मिलकर कैमरे चेक किए। जिसमें कासिफ एक बड़ा सूटकेस सिर पर रखकर ले जाता नजर आया।इसके बाद कासिफ ने गाजियाबाद में रह रहे मुस्कान के बड़े बेटे तसलीम को फोन पर जानकारी दी कि उसने उसके छोटे भाई की हत्या कर दी है और शव को सूटकेस में रखकर गंगनहर में फेंक दिया। महिला के बड़े बेटे ने फोन पर इसकी सूचना मां को दी। सूचना से महिला के होश उड़ गए और उसने पुलिस को जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी देहात एसके सिंह और सीओ पल्लवी त्यागी मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस और जल पुलिस गंगनहर में बच्चे के शव की तलाश में जुटी है।
Latest article
देहरादून: गंगाजल हाथ में लेकर शादी करने की खाई कसम, फिर पार की हैवानियत...
देहरादून। थाना प्रेमनगर क्षेत्र के अंतर्गत युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि युवक ने...
चारधाम यात्रा मोर्चे पर मुखिया, सुधरे हालात
बीते रोज हरियाणा में चुनावी दौरे को छोड़ सीधे देहरादून स्थित सचिवालय में की उच्च स्तरीय बैठक
अवैध मदरसों की मैपिंग पर राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग सख्त, उठाया ये सख्त...
देहरादून। उत्तराखंड में संचालित अवैध मदरसों के मैपिंग मामले में राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों को...