नैनीताल : आदमखोर तेंदुए ने एक और महिला को बनाया शिकार

  • फतेहपुर रेंज में तेंदुए ने एक और महिला को मार डाला, अब तक चार लोगों को खा चुका है तेंदुआ

हल्द्वानी। आज मंगलवार को नैनीताल जिले में काठगोदाम से आगे फतेहपुर रेंज के भदयूनी गांव की बुजुर्ग महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बना लिया।
मिली जानकारी के अनुसार आज मंगलवार की सुबह भदयूनी गांव निवासी धनुली देवी उम्र 60 वर्ष अपनी बहू लीला के साथ घर के पास के ही जंगल में घास लेने गई थी। बहू पेड़ पर चढ़कर नीचे पत्ते तोड़कर फेंक रही थी, जिन्हें धनूली देवी इकट्ठा कर रही थी।  इसी दौरान घात लगाकर बैठे तेंदुए ने धनुली पर हमला कर दिया और घसीटकर ले जाने लगा। शोर सुनकर बहू लीला ने नीचे देखा तो तेंदुए की सिर्फ पूछ दिखाई दी। उसने शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर रेंजर केएल आर्य और ज्योलीकोट पुलिस भी पहुंच गई।
सर्च अभियान चलाकर डेढ़ मीटर की रेंज में धनुली देवी का क्षत-विक्षत शव बरामद कर लिया गया। घटना के बाद से स्वजनों में कोहराम मचा हुआ। इससे ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। उनकी मांग है कि तेंदुए को पकड़ने की बजाए आदमखोर घोषित कर मारा जाए। उन्होंने कहा कि तेंदुए के मुह खून लग चुका है। ऐसे में गांव के बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर खतरा बढ़ गया है। वन कर्मचारियों को फिलहाल पिंजरा लगा देना चाहिए। लेकिन उसे पकड़ने की बजाए उसका शिकार होना चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here