नेगी दा का गीत फिर सुर्खियों में : तुम जन सेवक राजा व्हैग्या राजा लोकतंत्र मा!

देहरादून। अपने गीतों के जरिये समय-समय पर सरकारों, हुक्मरानों और राजनेताओं पर बेलाग तंज करने के लिए विख्यात लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी का एक और गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बार उन्होंने सरकारी नौकरियों में घपलेबाजी पर अपने गीत के जरिये प्रहार किया है।
एक बार फिर नेगी दा नया गीत लेकर जनता के बीच आए हैं। गीत के बोल इस प्रकार हैं… ‘हम तो प्रजा का प्रजा ही रह ग्यां लोकतंत्र मा। तुम जन सेवक राजा व्हैग्या राजा लोकतंत्र मा। जनता सढ़कियों में भ्रष्टाचार से लड़नी, और तुम भ्रष्टाचार में साझा व्हैग्या लोकतंत्र मा। फल फूललू जब राजा हमारू चैन से खाला, फल लगनी काचा खा ग्या लोकतंत्र मा। तुम्हरे ही परिजन छन यख नौकरियां काबिल, हम बल काम न काजा का व्हैग्या लोकतंत्र मा। करनी धरनी कुछ नी तुम बस भौंपू बजौंदा, नेता जी तुम ता बाजा व्हैग्या लोकतंत्र मा। अब न चलण दियोला तुम्हरी धांधलबाजी, अलसे गै छा ताजा व्हैग्या लोकतंत्र मा।

वायरल गीत में वह गा रहे हैं कि लोकतंत्र में जनसेवक राजा हो गए हैं, प्रजा ही रह गई है। साथ ही वह यह भी कह रहे हैं कि लोकतंत्र में सिर्फ तुम्हारे ही रिश्तेदार नौकरियों के योग्य हैं और हम यानी प्रजा पढ़ी-लिखी होने के बावजूद किसी काम की नहीं रह गई है। अतीत में भी अपने बेबाक गीतों से नेगी दा सियासत के प्याले में तूफान मचा चुके हैं। उनका ‘नौ छमी नारेणा‘ गीत खूब चर्चाओं में रहा था। तत्कालीन एनडी तिवारी पर बनाए इस गीत ने राजनीति में तूफान मचा दिया था। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here