उत्तराखंड: 14 साल की बेटी को कलयुगी पिता ने बनाया हवस का शिकार

0
1

पिथौरागढ़।उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से रिश्तों को कलंकित करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की जानकारी किशोरी की मां ने पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ के थल थाना क्षेत्र में 21 अगस्त को थल थाने के अंतर्गत एक गांव निवासी एक महिला द्वारा थल थाने में सूचना दी गई कि गांव निवासी व्यक्ति ने उसकी नाबालिग बेटे के साथ जबरन शारीरिक शोषण किया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक क्षेत्र की महिला ने पति पर अपनी ही 14 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। तहरीर मिलने पर पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।

थानाध्यक्ष शंकर सिंह रावत ने कहा कि आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पूछताछ में नाबालिग बेटी ने बताया कि पूर्व में भी पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया। लोकलाज के भय से वह आपबीती किसी को नहीं बता सकी और चुप रही। फिर से पिता ने उसके साथ घिनौनी हरकत की तो मां ने हिम्मत जुटाते हुए उसके खिलाफ तहरीर दी। पीड़िता का मेडिकल कराया गया। इसमें उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। बताया कि पीड़िता आठवीं की छात्रा है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.