चमोली: थराली में बादल फटने से तबाही, दो लापता, कई गाड़ियां दबी

0
2

चमोली।उत्तराखंड में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। चमोली जिले में बादल फटने से तबाही मच गई है। थराली के कोटड़ीप, राड़ीबगड़,अपर बजार,कुलसारी,चेपडो,सगवाड़ा,समेत अन्य हिस्सों में अतिवृष्टि से काफी नुकसान हुआ है।

भारी बारिश से बाजार क्षेत्र में जहां दुकानों में मलबा घुस गया और कई मकानों को भी मलबे से नुकसान पहुंचा है। वहीं एक युवती समेत दो लोग लापता हैं। एनडीआरएफ की टीम मौके के लिए रवाना हो चुकी है। स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं।

वहीं नगर पंचायत थराली के कोटड़ीप में दुकानों और मकानों को नुकसान होने के साथ ही गाड़ियां मलबे में दबी हुई हैं। इसके साथ ही तहसील मुख्यालय राड़ीबगड़ में उपजिलाधिकारी आवास के भीतर भी मलबा घुस गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास और राड़ीबगड़ के कई घरों में मलबे से नुकसान पहुंचा है। वहीं कई बाइक और अन्य वाहन मलबे की चपेट में आ गए हैं। घटना के बाद लोग दहशत में हैं और भारी बारिश के बीच लोगों ने घरों से भागकर सुरक्षित स्थानों पर जाकर शरण ली है।

चमोली जिले के थराली में देर रात अतिवृष्टि से भारी तबाही हुई है। 50 से अधिक छोटे बड़े वाहन मलबे में दब गए हैं, सड़कें भूस्खलन से पूरी तरह बंद हैं। थराली मुख्य बाजार में 108 समेत 5 गाड़िया मलबे में दब गएं सड़कें ध्वस्त हो चुकी हैं, पैदल आवाजाही काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं क्षेत्र में संचार सुविधा भी बाधित हो गई है।

गौर हो कि उत्तराखंड में भारी बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। इस मानसून सीजन में काफी नुकसान हुआ है। भारी बारिश से आई आपदा में कई लोग जान गंवा चुके हैं तो कई लोगों के घर जमींदोज हो गए हैं। कई संपर्क मार्ग बाधित होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Enews24x7 Team

Comments are closed.