गरीबों व मजदूरों के सुख दुख में कांग्रेस साथ : प्रीतम

फाइल फोटो
  • सोनिया रसोई के माध्यम से प्रतिदिन 500 जरूरतमंदों को दिये जा रहे भोजन पैकेट  

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेष कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर जरूरतमंदों के लिए चलाये जा रहे राहत कार्यों का जायजा लिया और इस कार्य में लगे पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होंने विभिन्न जिलाध्यक्षों, पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से दूरभाष पर वार्ता कर राहत कार्यों में आ रही दिक्कतों की भी जानकारी ली तथा सम्बन्धित अधिकारियों को संज्ञान लेने को कहा।
इससे पहले उन्होंने चन्दर नगर श्री गुरु रामराय इण्टर काॅलेज के पास 40 मजदूर परिवारों को खाद्यान्न एवं सैनिटाइजर आदि का वितरण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस गरीबों व मजदूरों के साथ सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उन्होंने इस कार्य में लगे सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस का जन सेवा एवं मानव सेवा का इतिहास रहा है तथा इस राष्ट्रीय आपदा की घडी में हमें एकजुट होकर सामना करना है।
इस के उपरान्त प्रीतम सिंह ने चुक्खू मोहल्ले में जरूरतमंदों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा संचालित सोनिया रसोई का निरीक्षण कर रसोई के माध्यम से गरीबों के लिए कराई जा रही भोजन व्यवस्था के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्द्धन करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया। रसोई संचालकों ने बताया कि रसोई के माध्यम से लगभग 500 पैकेट भोजन प्रतिदिन जरूरतमंदों को उपलब्ध कराया जा रहा है।  
बैठक में पूर्व विधायक राजकुमार, पूर्व मंत्री अजय सिंह, निवर्तमान प्रवक्ता गरिमा दसौनी, प्रदेश सचिव सीताराम नौटियाल, गिरीश पुनेड़ा, सोशल मीडिया विभाग के दीवान सिंह तोमर, भरत शर्मा, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, जिलाध्यक्ष टिहरी राकेश राणा, मोहन काला, अर्जुन सोनकर, राजेश चौधरी, गोपाल किशन, आशु रतूड़ी, नीरज, कैलाश अग्रवाल, मनीष ममगाई, राजेन्द्र चैहान, काशी सोनकर, रिकी सोनकर, रवि शर्मा, सूर्यप्रताप राणा, अभिनन्दन शर्मा आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here