उत्तराखंड : बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, दूसरा गंभीर

फ़ाइल फोटो

खटीमा। उधम सिंह नगर जनपद के सितारगंज में आज बुधवार सुबह सिडकुल मार्ग पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। जिसमें दोनों बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल में डॉक्टरों ने एक बाइक सवार को मृत घोषित कर दिया और दूसरे को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
अशोक के चाचा पूरन सिंह राणा ने बताया कि रोज की तरह अशोक आज भी अपने घर से सिडकुल में पल्लेदारी का काम करने जा रहा था। अचानक रास्ते में उसकी बाइक का तेल खत्म हो गया। वह पेट्रोल पंप की ओर जा रहा था तभी सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक टकरा गई। जिसमें उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: टिहरी: प्रधान की शपथ लेने जा रहे व्यक्ति की कार पर गिरा बोल्डर, मौत

सरकारी अस्पताल की डॉ. अभिलाषा पांडे ने बताया कि घायलों को हॉस्पिटल लाया गया था। जिसमें अशोक सिंह राणा के सिर पर गंभीर चोट लगी थी। जिससे उसकी मौत हो गई। दूसरे बाइक सवार को गंभीर चोटें आईं हैं और उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here