मुख्यमंत्री ने नगर निगम का किया औचक निरीक्षण

  • अधिकारियों में मचा हड़कंप, कार्यों को समय पर करने के दिए निर्देश
  • बोले- सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग की जानकारी चस्पा की जाय
  • कागजी कामों के लिए आए लोगों की परेशानी भी पूछी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून नगर निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अनेक कक्षों का निरीक्षण किया। अचानक निरीक्षण से अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मुख्यमंत्री ने नगर निगम में अपने विभिन्न कार्यों के लिए आने वाले लोगों को समस्याओं का त्वरित समाधान करने को अधिकारियों को निर्देश दिए। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग को जानकारी चस्पा की जाय। आगंतुकों को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाय। मुख्यमंत्री ने अपने कार्यों के लिए आए लोगों से बातचीत कर जानकारी ली की कोई परेशानी तो नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा की लगातार विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया जायेगा। कार्यों के सरलीकरण, समाधान एवं निस्तारीकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी काउंटर पर कार्य की टाइमिंग की जानकारी चस्पा की जाय। इस अवसर पर नगर आयुक्त अभिषेक रोहिला एवं नगर निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here