मुख्यमंत्री ने अपने जन्मदिन पर की बड़ी घोषणा

  • 31 मार्च 2022 तक प्रतियोगी परीक्षाओं के फार्म पर नहीं लगेगा शुल्क
  • सीमए धामी ने दृष्टिबाधित बच्चों के साथ मनाया जन्म दिन
  • एक स्कूल बस और 10 कंप्यूटर देने की घोषणा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने जन्म दिवस पर बड़ी घोषणा की। उन्होंने उत्तराखंड सरकार ने 31 मार्च 2022 तक प्रदेश की सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में लिए जाने वाले आवेदन शुल्क को पूरी तरह से माफ कर दिया है। इससे प्रदेश के युवाओं को फार्म भरने में किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि कोविड के चलते कई तरह की परेशानियों से आम जनता को जूझना पड़ा है। ऐसे में सरकार ने फैसला किया है कि 31 मार्च 2022 तक नाचेब, नोेेब और अन्य परीक्षाओं के आवेदन फॉर्म में किसी तरह का कोई शुल्क नहीं वसूला जाएगा। गुरुवार सुबह मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रीय दृष्टिबाधित दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान में दृष्टिबाधित बच्चों के साथ अपना जन्म दिवस मनाया।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि संस्थान में बच्चों को स्कूल बस की व्यवस्था की जाएगी व 10 कम्प्यूटर दिए जायेंगे। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर पौधरोपण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मैं आज बच्चों के बीच आकर अभिभूत हूं। संकल्प शक्ति एवं इच्छा शक्ति दो ऐसी शक्तियां हैं, इनसे हम सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं। जिन लोगों ने भी इतिहास बनाया है, वे साधारण परिस्थितियों में अपनी इच्छा और संकल्प शक्ति से बुलंदियों तक पहुंचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here