उत्तराखंड में जल विद्युत की अपार संभावनाएं : धामी

देहरादून। आज रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड पावर कारपोरेशन लि. एवं पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ लि. द्वारा पूर्ण की गई 13 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।इस मौके पर धामी ने कहा कि आज महत्वपूर्ण परियोजनाएं जनता को समर्पित हुई हैं। उत्तराखंड में ऊर्जा के क्षेत्र में अनेक संभावनाएं हैं। उत्तराखंड को ऊर्जा प्रदेश बनाने के लिए सभी को सामूहिक प्रयास करने होंगे। आत्मनिर्भर उत्तराखंड के निर्माण के लिए ऊर्जा का सेक्टर बहुत महत्वपूर्ण है. इन योजनाओं से मुख्य रूप से विद्युत आपूर्ति और गुणवत्ता में सुधार होने के कारण जनता को सुविधा होगी।धामी ने कहा कि उत्तराखंड न सिर्फ अपना बल्कि पूरे देश की ऊर्जा की आवश्यकता को पूरा करने में समर्थ है। हमारे प्रदेश में जल विद्युत की अपार संभावनाएं हैं। हम 20,000 मेगावाट बिजली का उत्पादन करने की क्षमता रखते हैं। हमारी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है, उनका लोकार्पण भी करती है। इस दिशा में हम लगातार कार्य कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here