नेगी जी ने अपने गीतों से उत्तराखंड को दिलाई पहचान : त्रिवेंद्र

  • उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के घर जाकर उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2018 मिलने पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई  

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी के घर जाकर उन्हें संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार 2018 मिलने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेगी जी हमारा, हमारी देवभूमि का गौरव हैं। उन्हें मिला यह सम्मान पूरे उत्तराखण्ड का सम्मान है। नेगी जी ने दशकों से अपने संगीत के माध्यम से उत्तराखंड को पहचान दिलाई है। उनके गीतों में समाज के लिये प्रेरक संदेश रहे हैं। उनके गीतों में सभी तरह के रंग देखने को मिलते हैं। उन्होंने अपने गीतों में लोक जीवन के हर पहलू को समेटा है। मुख्यमंत्री ने नरेंद्र सिंह नेगी को शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु व स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए कहा कि वह अपने गीतों से उत्तराखंड के लोगों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here