महाराष्ट्र के राज्यपाल कोश्यारी से विस. अध्यक्ष ने की शिष्टाचार भेंट

  • मानसूत्र के सफल संचालन पर कोश्यारी ने प्रेमचंद अग्रवाल को दी बधाई

देहरादून। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने दून में महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान राज्यपाल ने अग्रवाल को विगत दिनों सम्पन हुए उत्तराखंड विधानसभा के मानसून सत्र को सफलतापूर्वक संचालन करने पर बधाई दी। दोनों दिग्गजों ने प्रदेश के विकास को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा की। अग्रवाल ने विगत साढ़े 4 वर्षों में विधानसभा सत्र के सदन संचालन कार्यवाही से राज्यपाल को अवगत किया।

उन्होंने जानकारी दी कि 25 से अधिक बार सदन में विधानसभा सदस्यों के द्वारा पूछे गए तारांकित प्रश्नों को निर्धारित समय अंतराल में उत्तरीत किए गए हैं। जो कि उत्तराखंड विधान सभा के इतिहास में पहला अवसर है। वहीं उनके कार्यकाल में सत्तापक्ष एवं विपक्ष के सहयोग से सदन बहुत कम बाधित होकर सुचारु एवं शांतिपूर्वक संचालित हुए हैं। जिस पर कोश्यारी ने सफल सत्र संचालन को लेकर अग्रवाल को बधाई दी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने उनके कार्यकाल में अभी तक उत्तराखंड विधानसभा में की गई विभिन्न गतिविधियों से भी कोश्यारी को अवगत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here