मंहगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने विधानसभा तक निकाली साइकिल रैली

Congres....
  • नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह बोले केंद्र और राज्य सरकार जनता की जेब काटने में माहिर
  • पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के भावों ने आसमान छुए

देहरादून। कमर तोड़ मंहगाई के विरोध में गुरुवार को विपक्षी दल कांग्रेस ने विधानसभा तक साइकिल रैली निकालकर जोरदार प्रर्दशन किया। इससे पूर्व कांग्रेसी कार्यकर्ता नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में नेहरू काॅलोनी स्थित चंचल चैक पर एकत्र हुए यहां से विधानसभा भवन के मुख्य द्वार तक साइकिल रैली निकाली। प्रीतम सिंह ने कहा कि प्रदेश और केंद्र की भाजपा सरकार मंहगाई पर लगाम लगाने में नाकाम साबित हुई है। आम आदमी का मंहगाई बोझ तले दबने से जीना मुहाल हो गया है। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के भावों में लगातार वृद्धि हो रही है। सरकार का इस ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए रैली निकाली गई है। राज्य और केंद्र सरकार जनता की जेब पर डाका डाल रही है। ऐसे में साइकिल चलाकर मंहगाई की मार से थोड़ा राहत मिल सकती है। इस मौके पर युवा कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष आशीष, करन माहरा, लालचंद शर्मा, आदेश सिंह, संजय किशोर, फुरकान अहमद सहित कई कांग्रेसी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here